फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सबसे बड़ी नहर की सुरक्षा दीवार टूटी

Sun, 08 Oct 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामगंगा नदी पर ठीक पुल के नीचे क्षेत्र की सबसे बड़ी सिंचाई बायीं नहर के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई है। दीवार के ध्वस्त होने से नहर के लिए खतरा पैदा हो गया है। यदि नहर क्षतिग्रस्त हुई तो भविष्य में चांदीखेत, भटकोट, चिनौनी, भगोती सहित तल्ला गेवाड़ के कई गावों में सिंचाई की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। नहर और दीवार के बीच कुछ दिन पहले से ही गैप हो गया था जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। तब से दीवार को बचाने के लिए कोई खास पहल नहीं हुई जिससे दीवार धराशायी हो गई है। इधर सिंचाई विभाग के एई सुखदीप सुंदरियाल ने बताया कि क्षेत्र की सबसे बड़ी सिंचाई नहर की सुरक्षा दीवार टूटने से विभाग भी चिंतित है। उच्च अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लिया है। दैवीय आपदा में दीवार का आगणन बना लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें