फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में तापमान लुढ़कने से कड़ाके की ठंड

Tue, 28 Nov 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला रहा। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान भी एक-एक डिग्री लुढ़क गया है। तापमान में गिरावट, सर्द हवा चलने और पाला गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने हीटर, ब्लोअर आदि का सहारा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। कुछ देर हल्की धूप खिली लेकिन फिर आसमान में बादल छा गए। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान लुढ़कने और सर्द हवा चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे ठिठुरन भी बढ़ गई है। ठंड के चलते नगर के बाजार भी शाम को जल्दी बंद हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें