फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मटेला और उडियारी में तेंदुए की दहशत

Fri, 27 Oct 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं का आतंक बढ़ गया है। हवालबाग विकासखंड के मटेला, कोसी, उडियारी, विमोला, हवालबाग, रेलाकोट, घनेली आदि गांवों में तेंदुए की सक्रियता से लोग परेशान हैं। मटेला गांव निवासी नंदन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने ऋण लेकर जानवर खरीदे हैं। इन्हें तेंदुआ निवाला बना रहा है। तेंदुए के आतंक के चलते मटेला के ग्रामीणों का अकेले आवाजाही करना दूभर हो गया है। ग्रामीण रतन सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी खतरा है। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें