रानीखेत (अल्मोड़ा)। सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने के लिए लोगों ने 218वें दिन भी गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने सभी से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। तय किया गया कि आंदोलन को वृहद रूप देने के लिए बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिविल एरिया को छावनी परिषद से मुक्त कर नगरपालिका में शामिल करने की घोषणा होने की उम्मीद थी लेकिन निराशा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि जब तक रानीखेत के सिविल एरिया को रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका में शामिल नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर गिरीश भगत, चंद्रशेखर गुरुरानी, भुवन साह, खजान पांडेय, खजान जोशी, किरन साह, जयंत रौतेला, हरीश अग्रवाल, दीपक गर्ग, कैलाश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद