द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वाराहाट के खेल मैदान में अंडर-19 बालक वर्ग की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के ट्रायल संपन्न हो गए हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए जिले की 14 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। टीम प्रभारी बाली सिंह राणा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी नौ और 13 अक्तूबर को चंपावत में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपक किरोला रहे। वहां मुख्य चयनकर्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक समन्वयक भीम सिंह, त्रिभुवन उपाध्याय, भास्कर काला, जयपाल सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे। । संवाद