फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला योजना से अल्मोड़ा में किसानों को मिले 191 पॉलीहाउस

Sun, 03 Dec 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में उद्यान विभाग की ओर से दिए जाने वाले पॉलीहाउस किसानों की आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर 191 पाॅलीहाउस आवंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन


उद्यान विभाग ने बताया कि 50 वर्ग मीटर के 67 और 30 वर्ग मीटर के 124 पॉलीहाउस किसानों के खेतों में स्थापित किए गए हैं। इनमें सब्जी उत्पादन के साथ-साथ फूलों की खेती की जाती है। विभाग के मुताबिक किसान पॉलीहाउस में खेती के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। पॉलीहाउस स्थापित करने के लिए किसानों को 80 फीसदी अनुदान भी दिया गया है। लमगड़ा, सोमेश्वर, हवालबाग सहित अन्य हिस्सों में किसान पॉलीहाउस में आलू, फ्रास बीन, मटर, टमाटर समेत विभिन्न सब्जियों के साथ लीलियम, गुलाब आदि फूलों की खेती कर रहे हैं। संवाद

जंगली जानवरों के आतंक से परंपरागत खेती से मोह हो रहा भंग
अल्मोड़ा। जिले भर में बंदरों, सुअरों का आतंक बढ़ने से किसानों के लिए परंपरागत खेती करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसान परंपरागत खेती के बजाए पॉलीहाउस की खेती को अपना रहे हैं जो लाभदायक सिद्ध हो रही है। पॉलीहाउस में बेहतर उत्पादन के साथ बागवानी को जंगली जानवरों से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

कोट- जिला योजना के तहत किसानों को 191 पाॅलीहाउस आवंटित कर दिए हैं। किसानों के लिए पॉलीहाउस में खेती आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है।-सतीश कुमार शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें