फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में 215 प्रभारी प्रधानाचार्यों ने छोड़ा पदभार, मुखिया विहीन हुए विद्यालय

Fri, 17 Nov 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में एक ही दिन में 215 प्रभारी प्रधानाचार्यों ने अपना पदभार छोड़ दिया है, इससे विद्यालय मुखिया विहीन हो गए हैं। अन्य शिक्षकों के पदभार लेने की संभावना पर भी शिक्षकों ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है। इससे शिक्षा विभाग की मुश्किल बढ़ गई है। बगैर प्रधानाचार्य के विभागीय सूचनाओं का आदान-प्रदान सहित प्रबंधन के अन्य कार्यों को अंजाम तक पहुंचाना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर चल रहे आंदोलन ने शिक्षा विभाग की मुश्किल बढ़ाने का काम किया है। संघ के जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी ने बताया कि जिले में 264 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज हैं, इनमें से 215 विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे संचालित हो रहे थे। शुक्रवार को सभी प्रभारी प्रधानाचार्यों ने अपना पदभार त्याग दिया है। सभी ने अपना पद छोड़ने का पत्र संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को भेजा है। शिक्षक अब केवल शिक्षण कार्य करेंगे। संघ का आरोप है कि शिक्षकों की पदोन्नति समेत अन्य मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिस पर गौर नहीं किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षक अब शिक्षण कार्य के अलावा किसी अन्य दायित्व का निर्वहन नहीं करेंगे। नाराज शिक्षकों ने प्रांतीय नेतृत्व के बैनर तले खेल महाकुंभ, बाल गणना, बीएलओ ड्यूटी, विभागीय प्रशिक्षण के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। संवाद


-

बोले शिक्षक

पदभार छोड़ने के बाद शिक्षक कक्षाओं में पूरा समय दे सकेंगे, इससे शिक्षण व्यवस्था में सुधार आएगा। शिक्षकों की लंबित मांगें शीघ्र पूरी होनी चाहिए।

- भारतेंदु जोशी, जिलाध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ।

फोटो-17एएलएम17पी

-

प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के पद पदोन्नति से भरे जाने समेत 21 सूत्रीय मांगें लंबित हैं। मांगों की अनदेखी के चलते शिक्षकों को विभागीय कार्यों का बहिष्कार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भूपाल सिंह चिलवाल, जिला मंत्री, राजकीय शिक्षक संघ।

फोटो-17एएलएम18पी



कोट
प्रभारी प्रधानाचार्यों के पदभार छोड़ने के बारे में शासन को जानकारी दे दी गई है। इस संबंध में अग्रिम निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
- अंबा दत्त बलोदी, मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें