फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एमएससी, एमकॉम का संचालन नहीं आसान, उम्मीदें कैसे चढ़ें परवान

Mon, 02 Oct 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में 17 साल बाद भी बीएससी, एमएससी, एमकॉम पाठ्यक्रमों को स्वीकृति नहीं मिल सकी है। विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों का ज्ञान लेने के लिए 50 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके चलते जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2006 में गरुड़ाबांज में महाविद्यालय की स्थापना हुई। यहां वर्तमान में स्नातक स्तर पर 250 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय खुलने के बाद क्षेत्र के युवाओं को हर विषय का ज्ञान स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद थी जो पूरी नहीं हो सकी है। महाविद्यालय में बीएससी, एमएससी, एमकॉम पाठ्यक्रम स्वीकृत नहीं है। लंबे समय से विद्यार्थी इसकी मांग कर रहे हैं लेकिन मांग पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में क्षेत्र के विद्यार्थियों को बीएससी, एमएससी और एमकॉम की पढ़ाई के लिए 50 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिला मुख्यालय में संचालित एसएसजे परिसर में भी सीट फुल होने से कई विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है और उन्हें घर बैठना पड़ रहा है। संवाद


किराए पर कमरा लेना हर विद्यार्थी के लिए नहीं संभव

अल्मोड़ा। गुरुड़ाबांज क्षेत्र के विद्यार्थियों को बीएससी, एमएससी और एमकॉम की पढ़ाई के लिए अल्मोड़ा या हल्द्वानी जाना मजबूरी है। यहां उन्हें किराए पर कमरा लेकर रहना मजबूरी है लेकिन हर विद्यार्थी के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में उनके लिए आगे की पढ़ाई जारी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी, एमकॉम पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृत शासन स्तर से ही मिलती है।

डॉ. रामअवतार सिंह, प्राचार्य, गुरुड़ाबांज महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें