फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 15 हजार की आबादी परेशान, 60 हजार लीटर पानी बांटा

Tue, 28 May 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के बाद भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट कम नहीं हो रहा हैै। लमगड़ा, लोद, नगरखान, शीतलाखेत, हवालबाग, सिमकनी, डीनापानी, बल्टा, मटेना सहित अन्य हिस्सों में जलापूर्ति ठप रही। योजनाओं से जलापूर्ति नहीं होने से 15 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर प्यास बुझाई। सूचना के बाद जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर, पिकअप से 60 हजार लीटर पानी बांटा। टैंकर नजर आते ही लोग खाली बर्तनों के साथ दौड़ पड़े। सड़क से दूर गांवों के लोगों को निराश होकर प्राकृतिक जल स्रोतों पर ही निर्भर रहना पड़ा। नगर क्षेत्र में दूसरे दिन जलापूर्ति सुचारू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जल संस्थान के एई वीएस मेहता ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकर से पानी बांटा गया। योजनाओं से जलापूर्ति न होने से दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें