फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डामर उखड़ा तो तालाब बन गई खांकर सड़क

Sun, 03 Mar 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खांकर मोटर मार्ग की बदहाली यात्रियों पर भारी पड़ रही है। डामर उखड़ने से बने गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। 2500 से अधिक आबादी वाले खांकर क्षेत्र को जोड़ने के लिए बनी सड़क पर खतरे के बीच सफर हो रहा है। इस मार्ग पर बीते दो दिनों में आठ से अधिक दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर चालक चोटिल हो चुके हैं। लंबे समय से मांग के बाद सड़क सुधारीकरण न होने से क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है। इधर, पीएमजीएसवाई के जेई गौरव बिष्ट ने कहा कि बारिश के चलते अभी काम करना संभव नहीं है। मौसम अनुकूल होने पर सड़क सुधारीकरण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें