फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए धरना

Wed, 19 Jul 2023 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने की मांग के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति के लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

चौघानपाटा गांधी पार्क में धरने पर बैठे समिति संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार ने विकास प्राधिकरण लागू कर प्रदेश की जनता को परेशान करने का काम किया है। इसके लागू होने के बाद लोगों के लिए घर बनाना तक मुश्किल हो गया है। यह केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की चाल है। लंबे समय से संघर्ष समिति इसे समाप्त करने की मांग कर रही है लेकिन सरकार इसके प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही। चेतावनी दी कि प्राधिकरण समाप्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर आनंदी वर्मा, प्रताप सिंह सत्याल, आनंद सिंह बगड़वाल, पीतांबर पांडेय, महेश चंद्र आर्या, हर्ष कनवाल, हेम चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें