फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीओ अल्मोड़ा ने धौलछीना थाना का किया निरीक्षण

Sun, 26 Nov 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद ने धौलछीना थाने का निरीक्षण कर लंबित विवेचनाओं और शिकायत पत्रों के जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने थाने, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर यहां तैनात कर्मचारियों की समस्याएं जानीं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीओ ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने बीट कर्मचारियों को नियमित रूप से बीट क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरियों को गरम टोपियां बांट कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर उनसे क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के लिए सुझाव मांगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें