फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम की अनदेखी: जोखिम के बीच सफर करने को यात्री मजबूर

Tue, 17 Oct 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सोमेश्वर-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे लंबे समय से बदहाल है। कई स्थानों पर सड़क धंसने से दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ने के साथ ही गड्ढे होने की वजह से यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

सोमेश्वर-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर खल्याड़ी, खोल्टा, पांडेखोला, कर्नाटक खोला समेत कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढे हो गए है। लंबे समय से सड़क का सुधारीकरण कार्य नहीं हुआ है जिसके कारण स्यालीधार के पास सड़क कई स्थानों पर धंसने लगी है। सड़क में दरारें भी पड़ गई हैं। ऐसे में यात्री हिचकोले खाते वाहन में जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे है। वहीं गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन सवार रपट कर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग की। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
बोल लोग
यह सड़क जिले को हल्द्वानी समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों से जोड़ती है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की यात्रा सुगम हो सके, इसके लिए विभाग को गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन

- कमलेश जोशी, अल्मोड़ा फोटो- 16 एएलएम 35 पी

सड़क पर गड्ढों के साथ ही कई स्थानों पर सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त है। ऐसे में हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है। यात्रियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सड़क का सुधारीकरण जल्द किया जाए।
विज्ञापन

- संदीप नयाल, अल्मोड़ा

सोमेश्वर-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर पैचवर्क शुरू हो गया है। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में सड़क की मरम्मत कार्य कर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी।
- महेंद्र कुमार, ईई, एनएच रानीखेत, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें