फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप

Thu, 05 Oct 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे के टिटरी और बकोटियाछाना के ग्रामीणों ने तामाढौन-गोलना सड़क पर सोलिंग के लिए घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता नरेश उपाध्याय को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि घटिया गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करने से लंबे समय तक सड़क की सुविधा नहीं मिल पाएगी। टिटरी की प्रधान गीता देवी ने कहा कि विकास के लिए मिले धन का यह सरासर दुरुपयोग है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच कर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता उपाध्याय ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। जल्द संबंधित जेई को मौके पर भेजकर गुणवत्ता परखी जाएगा। यदि कार्य मानकों के अनुसार नहीं हो रहा है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। ज्ञापन देने वालों में जगदीश चंद्र, धीरज सिंह, देवकी देवी, भगवती देवी , प्रयाग दत्त, पूरन चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें