फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ‘सड़क निर्माण में गुणवत्ता सही न होने पर ठेकेदार और संबंधित अधिकारी पर होगी कार्रवाई’

Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम विनीत तोमर ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर पर ठेकेदार और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सड़कों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का गंभीरता से निरीक्षण कर इनके ट्रीटमेंट के प्रयास करने होंगे। उन्होंने पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियाें और संबंधित एसडीएम को दुर्घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में तेजी लानी होगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने समय-समय पर स्कूल वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। वहां अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीएस ह्यांकी, आरटीओ गुरदेव सिंह, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें