फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क की क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण के टेंडर न लगने से सभासद नाराज

Thu, 14 Sep 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में नगरपालिका की मासिक बैठक हुई। इस दौरान सभासदों ने रानीधार सड़क की क्षतिग्रस्त दीवार निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया न होने पर नाराजगी जताई। इस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि 15 वें वित्त की राशि न मिलने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, इसके बावजूद शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका सभागार में आयोजित बैठक में अगस्त माह का आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने नालों की सफाई कर कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग करने के निर्देश पालिका कर्मियों को दिए। उन्होंने ईओ भरत त्रिपाठी से पालिका की भूमि को चिह्नित करने, जीजीआई तिराहे के पास पैदल मार्ग के निर्माण में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था से वार्ता करने को कहा।
वहीं जीबी पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. प्रोमिता घोष और डॉ. सुमित राय ने पालिका कर्मियों और सभासदों को अजैविक कूड़ा निस्तारण के वैज्ञानिक तरीके बताए। बैठक में सभासद दीपा साह, दीप्ति सोनकर, आशा रावत, राजेंद्र तिवारी, हेम चंद्र तिवारी, जगमोहन बिष्ट, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें