फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मांस के मनमाने दाम लेने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

Wed, 06 Sep 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद की ओर से निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर मांस बिक्री करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन को ज्ञापन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि छावनी परिषद की ओर से दुकान पर एकाधिकार होने के कारण दुकान स्वामी मांस का मनमाना दाम वसूल रहे हैं। दुकान स्वामी छावनी परिषद को चार लाख रुपये प्रति माह किराया देते हैं। इसके बदले ग्राहकों से मनमाने दाम लिए जा रहे हैं। इसका विरोध करने पर व्यापारी ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें