फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर में अखरोट का विशालकाय पेड़ गिरा, तीन महिलाएं घायल

Tue, 25 Jul 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जिले में आसमानी बारिश आफत बनकर बरस रही है। सोमेश्वर में बारिश के साथ आंधी चलने से एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन महिलाएं घायल हो गईं। तीनों घास लेकर घर लौट रहीं थीं। इसी बीच अचानक पेड़ गिर गया। संयोग से तीनों की जान बच गई।
विज्ञापन

सोमेश्वर के पलुड़ा गांव में बीते रविवार देर शाम बारिश के बीच चली आंधी से रास्ते के पास अखरोट का विशालकाय पेड़ गिर गया। घास ला रहीं मंजू देवी, पूजा देवी और गोदावरी देवी पेड़ की टहनियों की चपेट में आ गईं। हालांकि तीनों को हल्की चोट आईं, जिनका मुख्य बाजार में निजी क्लीनिक में उपचार किया गया। यदि पूरा पेड़ उनके ऊपर गिरता को बड़ी घटना हो सकती थी। पेड़ गिरने से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया और आवाजाही बंद हो गई।
दूसरे दिन सोमवार को ग्रामीणों ने पेड़ काटकर रास्ता खोला। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें