फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छावनी परिषद से मुक्ति दिलाने की मांग पर बारिश में भी डटे रहे धरने पर, गाए जनगीत

Wed, 19 Jul 2023 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। छावनी परिषद से मुक्ति दिलाकर नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर रानीखेत के लोग बारिश में धरने पर डटे रहे और उन्होंने जनगीत गाकर सरकार को जगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा छावनी परिषद से मुक्ति मिलने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को बारिश के बीच रानीखेत विकास संघर्ष समिति के लोगों ने 124वें दिन भी धरना दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि रानीखेत की जनता छावनी परिषद के कठोर कानूनों को वर्षों से सहने के लिए मजबूर हैं। वर्षों से छावनी परिषद से मुक्ति की मांग चली आ रही है लेकिन सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। चेतावनी दी कि नगर पालिका में शामिल होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर गिरीश भगत, दीप भगत, उमेश भट्ट, कैलाश पांडे, हेमंत माहरा, दीपक गर्ग, हरीश मैनाली सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें