फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिन पर था रखवाली का जिम्मा उन्होंने ही पेड़ों के सीने में ठोक दी कील

Fri, 08 Dec 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वन विभाग के पास जंगलों के संरक्षण की जिम्मेदारी है लेकिन महकमा अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा रहा है। ताड़ीखेत के कालनू गांव में हरे-भरे पेड़ों पर कीलें ठोककर तारबाड़ की गई है। हैरानी की बात यह है कि यहां से लोहे के एंगल गायब हैं। वन अधिनियम के मुताबिक हरे पेड़ों पर कील ठोकना अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

ताड़ीखेत ब्लॉक के कालनू गांव में कुछ समय पूर्व पौधरोपण किया गया था। पौधों की सुरक्षा के लिए विभाग ने तारबाड़ तो की लेकिन लोहे के एंगल का प्रयोग करना भूल गया। कर्मचारियों की सुस्ती का आलम यह है कि तारबाड़ के लिए चीड़ के हरे पेड़ों पर ही कील ठोक दी गई। मामला सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारी जल्द पेड़ों से कील हटाने की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने में जुट गए हैं। संवाद
सूखने लगे हैं कई पेड़

रानीखेत। पर्यावरण प्रेमी दीपक बिष्ट ने बताया कि हरे पेड़ों पर कील ठोकने से इनके सूखने का खतरा बढ़ जाता है। चीड़ के कई पेड़ सूखने लगे हैं। ऐसे में पुराने पेड़ों को सुखाकर नए पेड़ विकसित करने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए टीम भेजी गई है। जल्द पेड़ों से कीलें हटाई जाएंगी। - तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें