फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विकास भवन-बेस सड़क पर डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Nov 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकास भवन से बेस अस्पताल तक की 12 किमी लंबी सड़क में 13 साल बाद भी सोलिंग और डामरीकरण न होने से नाराज लोगों का पारा चढ़ गया। गरगूंठ सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट ग्रामीणों ने सोमवार को गरगूंठ में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2012 में सड़क का कटान हुआ लेकिन लंबे समय बाद भी इसमें सोलिंग और डामरीकरण नहीं हो सका। इससे गरगूंठ, पहल, पौधार, तलाड बाड़ी, खत्याडी समेत 10 से गांवों की 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रशासन ने सड़क पर सोलिंग और डामरीकरण के लिए एस्टीमेट सरकार को भेजने का आश्वासन दिया था। अब तक सोलिंग, डामरीकरण कार्य नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क पर जल्द सोलिंग और डामरीकरण न हुआ तो ग्रामीण क्रमिक अनशन करेंगे। इसके बाद समस्या का समाधान न किया गया तो आमरण अशन, प्रदर्शन, चक्का जाम किया जाएगा।


प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन करने वालों में सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनय किरौला, सचिव प्रकाश चंद्र, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, प्रचार समिति सचिव पान सिंह, कैलाश जोशी, गणेश लाल, आशीष बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, कमल बिष्ट, आनंद बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, धीरज बिष्ट, हिमांशु बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें