फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बैक्टीरिया का असर बंद होने के बाद भी मरीजों में डर

Mon, 27 Nov 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर के बैक्टीरिया मुक्त होने के बाद इसे संचालित कर दिया है लेकिन मरीजों में अभी भी डर बना हुआ है। मरीज अस्पताल आने से कतरा रहे हैं। दूसरे दिन सोमवार को भी अस्पताल में आपरेशन से प्रसव कराने का एक भी मामला नहीं पहुंचा। अस्पताल में एक भी आपरेशन नहीं हुआ।
विज्ञापन


पिछले अक्तूबर माह में महिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर से नमूने लेकर जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में बैक्टीरिया निकलने से ओटी को बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को ओटी के बैक्टीरिया मुक्त हुई। इसके बाद रविवार से इसका संचालन शुरू कर दिया गया था। ओटी संचालन के बाद भी मरीजों में बैक्टीरिया का खौफ बना हुआ है। रविवार को भी अस्पताल में आपरेशन से प्रसव कराने का एक भी मरीज नहीं आया। दूसरे दिन सोमवार को भी आपरेशन से प्रसव का मामला नहीं आया। अस्पताल में अल्मोड़ा समेत बागेश्वर से भी गर्भवती महिलाएं उपचार के लिए पहुंचती हैं। कई मामले में आपरेशन से प्रसव किए जाते हैं लेकिन अब मरीज यहां प्रसव कराने से भी डर रहे हैं। दो दिनों में गर्भवती महिलाओं के आपरेशन से प्रसव नहीं हुए।
विज्ञापन




महिला अस्पताल में आपरेशन थिएटर आपरेशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। मरीजों के आने पर आपरेशन किए जाएंगे। ओटी बैक्टीरिया मुक्त हो चुकी है।

डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें