फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में दोनों फिजिशियन अवकाश पर, भटकते रहे मरीज

Sat, 25 Nov 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम में बदलाव के चलते जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार, निमोनिया के मरीजों की भीड़ उमड़ी रही, लेकिन फिजिशियन न मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों फिजिशियन चिकित्सकों के एक साथ अवकाश पर रहने से मरीजों को मायूस होकर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह-शाम ठंड और दिन में तेज धूप की वजह से सर्दी, जुकाम, बुखार, निमोनिया होने के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में आधे दिन संचालन के बाद भी ओपीडी 150 से अधिक रोगी इलाज कराने पहुंचे। इनमें से 60 प्रतिशत मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित थे। मरीज पंजीकरण काउंटर से पर्चा बनवाने के बाद फिजिशियन कक्ष के बाहर चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी दोनों चिकित्सकों के कक्ष के ताले नहीं खुले तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। मजबूर होकर उन्होंने निजी अस्पतालों का रुख किया, तब जाकर उन्हें इलाज नसीब हुआ। संवाद

कई मरीजों को लगानी पड़ी बेस की दौड़
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में फिजिशियन न मिलने से उपचार के साथ मरीजों की रक्त सहित अन्य जांच भी नहीं हो सकी। ऐसे में कई मरीज मायूस होकर निजी अस्पताल पहुंचे तो कई मरीजों को सात किमी दूर बेस अस्पताल की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों फिजिशियन अवकाश पर हैं। इमरजेंसी में मरीजों को देखा गया। मरीजों को राहत पहुंचाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें