फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में आज से थम जाएंगे ट्रक के पहिए

Tue, 31 Oct 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मां नंदा ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने बैठक कर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बुधवार से ट्रक का संचालन बंद करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रक संचालकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों, ट्रक संचालकों और स्वामियों ने कहा कि पुलिस जगह-जगह पर चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों का उत्पीड़न कर रही है। ऐसे में एक नवंबर यानि आज से ट्रक का संचालन रोक दिया जाएगा। आगे की रणनीति कुमाऊं की सभी यूनियन से चर्चा करने के बाद तय होगी। बैठक में अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, सचिन आनंद सिंह रावत, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, उपसचिव रवि जोशी, कोषाध्यक्ष लाल सिंह जलाल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें