फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मानकों में 100 तरह की दवाएं मगर 20 भी नहीं मिल रहीं

Thu, 26 Oct 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पीएम जन औषधी केंद्र खोलकर मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के दावे धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में खोला गया केंद्र इसका प्रमाण है। यहां 100 के सापेक्ष 20 तरह की दवा भी उपलब्ध नहीं हैं। शुगर, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, लिवर सहित कई अन्य जरूरी दवा भी नहीं मिल रही है और मरीज इन्हें ऊंचे दाम पर बाजार से खरीदने के लिए मजबूर हैं। केंद्र में जरूरी दवाएं नहीं होने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

रानीखेत उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2020 में पीएम जनऔषधी केंद्र खोला गया था। यह केंद्र मरीजों के काम नहीं आ रहा है। यहां मरीजों को सामान्य बीमारी की दवा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मानकों के अनुसार इस जनऔषधी केंद्र में 100 तरह की दवा होनी चाहिए लेकिन 20 तरह की दवा भी मरीजों को नहीं मिल पा रही है। चिकित्सक पर्चे पर दवा लिखकर मरीजों को जनऔषधी केंद्र तो भेज रहे हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर निजी मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ रहा है।

केंद्र संचालक को नोटिस देकर निभा दी जिम्मेदारी
रानीखेत। अस्पताल प्रबंधन को ज्ञात है कि यहां खोले गए जनऔषधी केंद्र में मरीजों को दवा उपलब्ध नहीं हो रही है। इसके बाद भी प्रबंधन ने दवा उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई है। मामले को लेकर पूछे जाने पर अब प्रबंधन संबंधित केंद्र संचालक को नोटिस जारी करने की बात कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले लोग
दवा लेने जनऔषधि केंद्र गया लेकिन मायूस होकर लौटना पड़ा। मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ी।
सूरज कुमार, इंदिरा बस्ती, रानीखेत।

जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं के दामों में काफी अंतर होता है। सरकार को जनऔषधी केंद्रों में हर तरह की दवा उपलब्ध कराने की तरफ ध्यान देना चाहिए।
कमलेश बोरा, चिलियानौला।

उप जिला चिकित्सालय में खोला गया जनऔषधी केंद्र हमारे काम नहीं आ रहा है। यहां डॉक्टर की लिखी दवा नहीं मिलती और मेडिकल स्टोर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
दीपक नेगी, रानीखेत।

महंगाई से त्रस्त रोगियों का दर्द सस्ती दवा से कम हो सकता है लेकिन रानीखेत के जन औषधि केंद्र में दवा नहीं मिल पाती है।
दिनेश चंद्र, चौकुनी।

जन औषधि केंद्र संचालक को दवा उपलब्ध न होने पर नोटिस दिया गया है। यदि दवा उपलब्ध नहीं होगी तो उसका टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।
डॉ. संदीप दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें