फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो डॉक्टर अवकाश पर, घंटों कतार में खड़े हो रहे मरीज

Mon, 09 Oct 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद खुले जिला और महिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज उमड़े। महिला अस्पताल में दो डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए घंटों कतार में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में मरीजों का भारी दबाव रहता है। इस अस्पताल में जिले के अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों से भी मरीज इलाज कराने आते हैंं। अस्पताल के तीन डॉक्टर पीजी की पढ़ाई के लिए बाहर गए हैं जबकि दो अवकाश पर हैं। एक डॉक्टर मेटरनिटी अवकाश पर हैं। डाॅक्टर का एक पद रिक्त है। डॉक्टर के अवकाश पर होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सीएमएस और एक अन्य डॉक्टर के भरोसे इलाज चल रहा है।
सोमवार को महिला अस्पताल की ओपीडी 90 से अधिक रही है। डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। खास कर ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को अधिक दिक्कतें हुईं। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर नहीं होने से उन्हें कई घंटे कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई बार नंबर नहीं आ रहा है जिससे दिक्कत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें