अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्तर के एक संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष ने एसएसजे विवि के कुलपति की कुर्सी पर बैठकर खिंची अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है जो चर्चाओं में है। अन्य छात्र संगठनों ने विवि प्रशासन से संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।
एसएसजे विवि में कुलपति का दफ्तर बनाया गया है। एक संगठन से जुड़े पूर्व जिलाध्यक्ष ने कुलपति की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवा ली। छात्र नेता ने फोटो को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। फोटो अपलोड होते ही इस पर विवाद शुरू हो गया है। कई संगठन के लोगों ने सोशल मीडिया पर ही विरोध दर्ज शुरू कर दिया है। लोग मामले को विवि कुलपति की गरिमा से जोड़ रहे हैं। अन्य छात्र संगठनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कुलपति प्रो. सत्यपाल सिंह बिष्ट से वार्ता करनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। संवाद