फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विधायक मोहन सिंह मेहरा के खिलाफ कांग्रेसियों में उबाल

Sat, 23 Sep 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के अनुसूचित बहुल गांवों में विकास योजनाओं पर रोक लगाने के डीएम के निर्णय पर हाईकोर्ट की रोक के बाद कांग्रेसियों में उबाल है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा पर अनुसूचित बहुल गांवों का विकास रोकने का आरोप लगाते हुए लमगड़ा और जैंती में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उसके नेता संविधान और नियमों की धज्जियां उड़ाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन




कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित बहुल गांवों में अवस्थापना सुविधाओं से जुड़ीं विकास योजनाओं के लिए टेंडर कराए गए थे। विधायक मेहरा ने डीएम को पत्र भेजकर विकास कार्य बंद कराते हुए फिर से इनके टेंडर कराने के निर्देश दिए और डीएम ने भी राजनीतिक दबाव में आकर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। इससे साफ है कि भाजपा और इसके नेता संविधान, नियमों को ताक में रखकर काम कर रहे हैं और इनका विकास से कोई वास्ता नहीं है। संवाद





ये रहे शामिल

लमगड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, रमेश बिष्ट, राजेंद्र बिलवाल, प्रधान धूरासंग्रौली दयाल पांडे, मोहन ढैला, दीपक मलाड़ा, मलाड़ी गोपाल बनौली, चंदन राम मलाड़ी, नवीन कुमार, रूपा देवी, जैंती ब्लॉक अध्यक्ष चन्दन सिंह बिष्ट, गोपाल मेहरा, रमेश बिष्ट, मोहन सिंह कुंजवाल, प्रदीप बिष्ट, किशोर कुंजवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जैंती केदार बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। -
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें