फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विद्यार्थियों ने शिक्षण संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन, फर्जी डिग्री बांटने का लगाया आरोप

Fri, 08 Sep 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में संचालित एक पैरामेडिकल संस्थान के पूर्व विद्यार्थियों ने शुक्रवार को फर्जी डिग्री बांटने का आरोप लगाते हुए फीस वापसी की मांग की। उन्होंने संस्थान के अध्यक्ष का पुतला फूंका। कहा कि फर्जी डिग्री बांटकर उनके साथ धोखा किया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

नगर के खत्याड़ी में संचालित संस्थान के पूर्व पैरामेडिकल विद्यार्थी चौघानपाटा गांधी पार्क पहुंचे। इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि संस्थान में संचालित बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टैक्नोलाॅजी, डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेट्री टैक्नोलाॅजी, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी कोर्स को उत्तराखंड पैराचिकित्सा परिषद से मान्यता नहीं मिली है। लेकिन संस्थान ने उन्हें यह कोर्स कराते हुए फर्जी डिग्री थमा दी। इससे उनका भविष्य संकट में है।
चेतावनी देते हुए गोविंद प्रसाद, मनोज पांडे, पंकज भैंसोड़ा, दानिश कुरैशी, पंकज गुरुरानी, पंकज टम्टा, दीपक भट्ट आदि ने कहा कि मांग पूरी न हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें