फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डेंगू के दस मरीजों का चल रहा इलाज

Mon, 09 Oct 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डेंगू का असर बना हुआ है। जिला अस्पताल मेंं 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लाेगों से मच्छरों से बचाव करने और घर के आसपास जमा पानी को साफ करने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

सितंबर की शुरूआत से जिले में डेंगू के मामले आने शुरू हुए थे। अक्तूबर में भी सिलसिला जारी है। रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को नए और मरीज को भर्ती कराया गया। पूर्व से नौ मरीजों का इलाज चल रहा था। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड फिलहाल फुल है। अगर नए मरीज आएंगे तो उन्हें ट्रामा सेंटर में बने डेंगू वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें