फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मदद की बाट जोह रहे ताम्र उद्योग को अब लगेंगे पंख

Sat, 25 Nov 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के ताम्र उद्योग को संवारने की कवायद जोरशोर से चल रही है। ताम्र नगरी के नाम से प्रसिद्ध खरही क्षेत्र के उडेरखानी गांव में पहले ताम्र ग्रोथ सेंटर का निर्माण किया गया है। ग्रोथ सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। अब ताम्र शिल्पियों को बर्तन और अन्य उत्पाद बनाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। अपने बनाए उत्पाद ताम्र शिल्पी सरकारी आउटलेट के माध्यम से बिक्री भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ आरसी तिवारी विभागीय अधिकारियों के साथ ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण करने गए। उन्होंने ग्रोथ सेंटर में ताम्र उत्पाद बनाने का कार्य शुरू करवाया। इस दौरान लंबे समय से ताम्र शिल्प से जुड़े लोग काफी खुश दिखाई दिए। ग्रोथ सेंटर का निर्माण कार्य करीब पचास लाख रुपये से किया गया है। सेंटर में तांबे और पीतल के बर्तन, सजावटी वस्तुओं का निर्माण किया जाएगा। पहले कारीगरों को हाथों से बर्तन और अन्य उत्पाद तैयार करने पड़ते थे लेकिन अब ग्रोथ सेंटर में स्थापित मशीन और डाई की मदद से काम आसान हो जाएगा।
सीडीओ तिवारी ने बताया कि गांव के 52 ताम्र शिल्पियों को प्रशिक्षण दिया गया है। जो ग्रोथ सेंटर से लाभान्वित होंगे। शुरूआत में ताम्र शिल्पियों को कच्चा माल भी मुहैया कराया जा रहा है। ताम्र उत्पाद बेचने में भी प्रशासन पूरी मदद करेगा। सभी सरकारी आउटलेट के माध्यम से ताम्र शिल्पी अपने उत्पाद बिक्री कर सकते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान किरन टम्टा, ताम्र शिल्पी दुलम राम टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें