फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बरेली जा रही रोडवेज बस पौड़ीबैंड पर हुई खराब

Mon, 23 Oct 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के रोडवेज डिपो की व्यवस्था एक साल बाद भी ढर्रे पर नहीं आ पा रही है। पुरानी बसों के संचालित हो रहे डिपो की बस अक्सर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

रविवार को बागेश्वर से बरेली जा रही डिपो की बस जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर पौड़ीबैंड पर खड़ी हो गई। डिपो के पास दूसरी बस नहीं होने के कारण यात्रियों को केमू की बस से हल्द्वानी रवाना होना पड़ा। बस में 15 यात्री सवार थे। डिपो समय-सीमा पूरी करने की कगार पर पहुंच रही 14 बसों के सहारे चल रहा है। डिपो में एक भी बस नई नहीं है। जिले से लंबी दूरी की नौ बस सेवाओं का संचालन किया जाता है। अक्सर डिपो की बसों के खराब होने से परिवहन निगम की व्यवस्था और स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि पौड़ीधार के पास खराब बस की एयर लॉक हो गई थी। बस में सवार यात्री अन्य वाहन से गए। बस की खराबी दूर कराई जा रही है।



14 में से चार बस खराब

बागेश्वर। इस समय डिपो की 14 बसों में से चार बस कई स्थानों पर खराब पड़ी हैं। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार खराब बसों में से दो बस बागेश्वर रोडवेज स्टेशन में और एक बस नैनीताल के छड़ा में खड़ी है। चौथी बस रविवार को पौड़ीधार में खड़ी हो गई। सप्ताहभर पहले बागेश्वर डिपो की सात बस खराब थीं। एक बस तो दिल्ली के आनंद विहार बस स्टेशन में खड़ी थी। इनमें से चार बस चलने लायक बनाई गईं तो एक बस फिर खराब हो गई। उत्तराखंड परिवहन निगम को निगम की फजीहत करा रहे बागेश्वर डिपो की हालत सुधारने के लिए पुख्ता कदम उठाने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें