फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिल पास होने के बाद बजट न मिलने पर आक्रोश

Fri, 05 Apr 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ऑनलाइन बैठक हुई। शिक्षकों ने कोषाधिकारी से बिल पास होने के बावजूद बजट न देने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार जोशी ने कहा कि अंतिम तिथि 31 मार्च तक जीतोड़ मेहनत कर बिल तैयार किए। सचिवालय से बिल पास नहीं हो रहे और मिनिस्टीरियल कर्मियों की मेहनत को बेकार कर दिया गया। उन्होंने कालातीत बिलों की अवधि को विस्तारित कर दो वर्ष करने की मांग की। सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि सर्वर डाउन होने और साइट नहीं खुलने का बहाना बनाना वित्तीय मामलों के लिए सही नहीं है। बैठक में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा सहित कई शिक्षक और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें