अल्मोड़ा। बाहरी राज्यों में फंसे अल्मोड़ा जिले के प्रवासियों की पहली टोली आज शाम तक अल्मोड़ा पहुंच जाएगी। बताया गया है कि अलग-अलग राज्यों से लोग अल्मोड़ा जिले के लिए रवाना हो चुके हैं। रविवार शाम तक करीब 200 लोगों के अल्मोड़ा पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार विभिन्न राज्यों से आ रहे इन लोगों को पहले हल्द्वानी लाया जा रहा है। वहां से बसों के माध्यम से अल्मोड़ा के होटल मैनेजमेंट संस्थान के परिसर में लाया जाएगा। अल्मोड़ा में मेडिकल जांच होने के बाद इन लोगों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के मुताबिक होम क्वारेंटीन या संस्थागत क्वारेंटीन में भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में 10 से 15 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। बताया गया है कि रविवार शाम तक चार से पांच बसें इन लोगों को लेकर अल्मोड़ा पहुंचेंगी। अल्मोड़ा जिले में आ रहे सभी लोगों को सबसे पहले होटल मैनेजमेंट संस्थान परिसर में लाया जाएगा। जहां और स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जो लोग स्वस्थ होंगे उन्हें उनके गांव में 28 दिन के लिए होम क्वारेंटीन किया जा रहा है। जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि बाहर से आ रहे लोगों के स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखी जाएगी। इनमें से यदि कोई लक्षण पाए गए उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे साथ ही उन्हें संस्थागत क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में भी उनके स्वास्थ्य नजर रखे जाने की व्यवस्था की जा रही है।