फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद जागरूक नहीं हुए तो हावी हो जाएगा कोरोना, फिर भी नहीं समझ रहे रानीखेत वाले

विज्ञापन
रानीखेत में सब्जी की दुकान से भीड़ हटाते पीआरडी जवान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तमाम कोशिशों के बाद भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण का असर कम करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को ही कारगर हथियार माना जा रहा है। बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग कतई जागरूक नहीं दिख रहे। दुकानों और सब्जी की दुकानों पर लोग एक दूसरे से सटकर खड़े हो रहे हैं, किसी किसी दुकान पर तो भारी भीड़ जमा हो जा रही है। पुलिस के पास भी पर्याप्त बल नहीं है, इसके अलावा तमाम अन्य कार्य भी पुलिस के जिम्मे है। बाजार में पीआरडी जवान तैनात हैं, वह लोग नियमों का पालन कराने में जुटे हैं, लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है। यह हाल तब है जब पर्यटन नगरी से कोरोना के दो पॉज़िटिव केस आ चुके हैं। बाजार में खरीदारी करने के लिए प्रवासी भी देखे जा रहे हैं, अनजान लोगों को बाजर में देखकर दुकानदार भी आशंकित दिख रहे हैं। इन हालात में महामारी से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो करना ही होगा। हालांकि अब लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें