अल्मोड़ा। नगर निगम सभागार में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की मासिक बैठक हुई। पेंशनर्स ने बिजली और पानी की दरों में हुई बढ़ोत्तरी पर नाराजगी जताकरइसका विरोध किया। बैठक में गोल्डन कार्ड के नाम पर की जा रही कटौती बंद करने, राशिकरण वसूली कम करने, आठवां वेतन लागू करने आदि की मांग की। यहां सेवानिवृत राजेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट को संगठन की सदस्यता दिलाई। अध्यक्षता हेमचंद्र जोशी और संचालन चंद्रमणी भट्ट ने किया। बैठक में आनंद सिंह बगड़वाल, पीएस सत्याल, पीएस बोरा, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, सुनयना मेहरा, गजेंद्र सिंह नेगी, एमसी कांडपाल सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे। संवाद