अल्मोड़ा शहर के लिंक मार्ग में पेंच भरान का कार्य करते कार्मिक।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लोनिवि ने शहर की सड़कों में बने गड्ढों में पेंच भरान का कार्य शुरू कर दिया है। इससे सड़कों की दशा सुधरने के साथ ही यातायात में भी सुविधा मिलेगी। पिछले काफी समय से शहर की मालरोड, लिंक मार्ग, एलआर साह मार्ग, लोअर मालरोड, धारानौला मार्ग, रानीधारा मार्ग की दशा खराब है। सड़कों में डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सवार घायल भी हो चुके हैं। आम लोगों समेत विभिन्न संगठन लंबे समय से लोनिवि से सड़कों की दशा सुधारने की मांग कर रहे थे। इधर लोनिवि प्रांतीय खंड ने शहर की सड़कों में बने गड्ढों को भरने के काम शुरू कर दिया है। विभाग ने इसकी शुरुआत लिंक मार्ग से की है। लिंक मार्ग में बने गड्ढों में डामर भरने का काम विभाग ने पूरा कर लिया है। लोनिवि के ईई विनय कुमार ने बताया कि मालरोड, एलआर साह मार्ग में भी जल्द ही गड्ढों को भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा।