फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डॉक्टर न होने से मरीज रहे परेशान

Tue, 09 May 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज से एक साथ आठ चिकित्सकों को वापस बुलाए जाने पर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट की संबद्धता खत्म होने से अल्ट्रासाउंड ठप हो गए हैं और ईएनटी तथा आई सर्जन के न होने से मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में संबद्ध किए गए आठ चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग ने बीते सोमवार को वापस बुला लिया। उम्मीद थी कि मंगलवार को उन्हें फिर से मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चिकित्सकों के यहां न पहुंचने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। अल्ट्रासाउंड के साथ ही नाक, कान, गले और आंख का इलाज ठप रहा। गर्भवतियों के साथ ही अन्य लोग अल्ट्रासाउंड और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि सभी चिकित्सकों को फिर से मेडिकल कॉलेज में संबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें