फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा का जुनून, मास्क बनाकर निशुल्क कर रहे वितरित

विज्ञापन
द्वाराहाट में मास्क बनाती आशा कार्यकर्ती उमा पंत। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
द्वाराहाट। कोरोना महामारी के संक्रमण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मास्क बनाकर निशुल्क दिये जा रहे हैं। इस कार्य में जुटी हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ता उमा पंत। वह अपने घर पर ही तीन सहयोगियों के साथ विगत एक सप्ताह से मास्क बनाने का काम कर रही हैं। अब तक 200 मास्क तैयार कर चुकी हैं। वह आस-पास के गांव में मुफ्त मास्क वितरित करा रहीं हैं। बेढूली निवासी आशा कार्यकर्ती उमा पंत एवं बेढूली की ग्राम प्रधान शीनू आर्या, दीपा रावत व मंजू रावत चारों के सहयोग से मास्क तैयार किए जा रहे हैं। उमा पंत ने बताया कि, अब तक वे लगभग 200 मास्क तैयार कर चुकी हैं अभी भी जो लोग बाजार या इधर उधर बिना मास्क के जाते दिखाई देते हैं, उन्हें मास्क दे देती हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असगोली ने उनके कार्य के लिए उनकी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें