फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ग्रामीण रूटोें पर शाम के समय वाहन नहीं मिलने से परेशान रहे यात्री

Sun, 05 Oct 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वीकेंड पर वाहनों की सीमित आवाजाही होने से यात्रियों को दिक्कतें हुई। यात्रियों को वाहनों के लिए स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जिले के बाराकोट, सोमेश्वर, बाड़ेछीना, सिमलखेत, दन्यां, स्याल्दे ग्रामीण रूटों पर रविवार को शाम पांच बजे बाद वाहनों की सीमित आवाजाही हुई। इस कारण इन क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को वाहन नहीं मिलने से दिक्कतें हुईं। वाहनों के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने स्टेशनों के चक्कर काटे। महेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्याल्दे जाने के लिए वाहन तलाश रहा हूूं लेकिन वाहन नहीं मिल रहा है। बाराकोट जाने के लिए नरेश सिंह भी वाहन का इंतजार कर रहे थे। यात्रियों ने बताया कि रविवार होने के दिक्कतें हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें