फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नंदादेवी मेले में 'चौकोटे की पार्वती' ने मचाई धूम

Mon, 25 Sep 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में नंदादेवी मेले में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले में महिलाओं ने सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली। नवमी पर नंदादेवी मंदिर में मां नंदा सुनंदा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने संस्कृति के रंग बिखेरे।
विज्ञापन


रविवार को मल्ला महल से महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली जो कचहरी बाजार, कारखाना बाजार और लाला बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंची। इसके बाद में मंदिर में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
वहीं साह-चौधरी समाज की ओर से नंदादेवी मंदिर परिसर में भंडारा लगाया गया जिसमें लाेगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं बीते शनिवार को लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल और सीमा विश्वकर्मा के लोकगीत प्रस्तुत किए। अनिल रावत, महिपाल सिंह मेहता ने अपने गीतों से समा बांधा। चौकोटे की पार्वती तिले धारो बोल बलि मासी... आदि गीतों की धुन पर दर्शक भी थिरके।
विज्ञापन

इससे पूर्व चंद वंशज की युवरानी कामाक्षी सिंह और परिजनों ने कुलदेवी मां नंदा का विधि-विधान से पूजन किया। यहां मनोज वर्मा, तारा चंद्र जोशी, परितोष जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

-

शगुन आखर में रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज विजेता

रानीखेत (अल्मोड़ा)। नंदा देवी महोत्सव समिति की ओर से अंतर विद्यालयी लोक नृत्य और शगुन आखर प्रतियोगिता हुई। शगुन आखर में रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज विजेता और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ताड़ीखेत उप विजेता रहा। प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक ओम प्रकाश साह और संदीप गोरखा रहे। यहां सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, हरीश लाल साह, विनीत चौरसिया अंशुल साह, दीपक पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें