फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राजकीय अस्पताल परिसर रानीखेत में थम नहीं रहा अवैध वाहन पार्किंग का अड्डा

विज्ञापन
रानीखेत अस्पताल परिसर में इस तरह से बेतरतीब ढंग से खड़ रहते हैं वाहन। संवाद फाइल फोटो - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल परिसर में अवैध पार्किंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन अव्यवस्था के कारण रोगियों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मोवड़ी की जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

मोवड़ी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर जीएसएम राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में अवैध तरीके से पार्क किए जा रहे वाहनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से पार्क किए वाहनों के कारण चिकित्सालय परिसर में मरीजों को लेकर आने वाले वाहनों और एंबुलेंस को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए गार्ड की व्यवस्था भी नजर नहीं आती। होमगार्ड की तैनाती की गई है लेकिन व्यवस्था फिर भी बहाल नहीं हो पा रही है। कहा कि कई बार चिकित्सालय प्रशासन को सूचना दी गई लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से इसका स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें