फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की नो पार्किंग में हो रही पार्किंग

विज्ञापन
नगर पालिका दफ्तर के गेट के बाहर नो पार्किंग जोन में खड़ीं बाइकें। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दीपावली के बाद शहर की यातायात व्यवस्था फिर चरमराने लगी है। शनिवार को भी लोगों ने नगर पालिका कार्यालय के आगे नो-पार्किंग जोन में अपने दो पहिया वाहन खड़े कर दिए। इससे अन्य वाहन चालकों और राहगिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पालिका गेट पर खड़े वाहनों से हो रही अव्यवस्था पर न तो पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने ध्यान दिया और न ही पुलिस इस पर कार्रवाई करती दिखी। इधर, लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहन खड़े होने से काफी दिक्कत होती है। सड़क पहले से ही कम चौड़ी है उस पर भी लोग दोनों ओर वाहन खड़े कर देते हैं तो स्थिति खराब हो जाती है। पुलिस-प्रशासन को यातायात व्यवस्था सही करने के लिए ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें