फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर में तेंदुए के आतंक से भय का माहौल

Sat, 27 May 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में तेंदुए के बढ़ते आतंक से लोग भयभीत हैं। गांधी चौक से लेकर सीतापुर आंख के पुराने अस्पताल के बीच तेंदुआ सक्रिय है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात तेंदुए ने एक लावारिस गाय को निवाला बना लिया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है सीतापुर आंख के पुराने अस्पताल के पीछे बड़ी-बड़ी झाड़ियां तेंदुए के छिपने का अड्डा बनी हैं। इधर छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से पिंजरा लगाने के लिए वन विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र होने के कारण कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात और संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। साथ ही संबंधित विभाग से नगर में पिंजरा लगाने के लिए निर्देशित करने के लिए भी कहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में हेमंत माहरा, कैलाश पांडे, नेहा माहरा, गिरीश भगत, खजान जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने कहा कि उन्होंने वन विभाग की टीम को गश्त के लिए भेजा है। व्यापार मंडल को पिंजरे के लिए लिखित रूप में देना होगा। वह उच्चाधिकारियों के सम्मुख पिंजरा लगाने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें