फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बंदरों के आतंक से लोगों में दहशत

Thu, 09 Mar 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बना रही पकड़ने की योजना
विज्ञापन

अल्मोड़ा। नगर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। एक तरफ बंदर हिंसक रुख अपनाते हुए राह चलते लोगों पर हमला करने लगे हैं तो वहीं ये खेती व बागवानी को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत बर्बाद हो रही है।
नगर के रानीधारा, ढूंगाधारा, चीनाखान, धारानौला, खत्याड़ी, सरकार की आली, नृसिंहबाड़ी आदि मोहल्लों में बंदरों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। वह लोगों के घरों में घुसने के साथ ही राह चलते लोगों के हाथों से सामान छीन रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का रास्ते पर अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं बागवानी व खेती को भी बंदर खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान मायूस हैं। लंबे समय से बंदरों को पकड़ने की मांग हो रही है। लेकिन अब तक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों को पकड़ने की योजना बना रही है पालिका
अल्मोड़ा। पालिका के मुताबिक बंदरों को पकड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। बंदरों को पकड़कर उनका बधियाकरण किया जाएगा। उसके बाद उन्हें सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
कोट पालिका बंदरों को पकड़ने की योजना बना रही है। जल्द ही बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा। - भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें