फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में छह माह से डंप कूड़े का चार घंटे में हुआ निस्तारण

विज्ञापन
अल्मोड़ा के तल्ला दन्या के पास डंप कूड़े का निस्तारण करते पालिका कर्मी। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आखिरकार अल्मोड़ा नगर में प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण पर हाईकोर्ट की सख्ती का असर दिखा है। न्यायालय के आदेश पर जारी ईमेल पर मिली शिकायत के बाद पालिका ने नगर के एक स्थान पर छह माह से डंप कूड़े का महज चार घंटे में निपटारा कर दिया।
विज्ञापन

नगर के कचहरी बाजार के पीछे तल्ला दन्या में करीब छह माह से अधिक समय से डंप कूड़ा स्थानीय लोगों की मुश्किल बढ़ा रहा था। लंबे समय से डंप कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोग खासे परेशान थे लेकिन पालिका की नजर इस पर नहीं पढ़ सकी। कुछ जागरूक लोगों ने न्यायालय के आदेश पर सरकार और प्रशासन की ओर से जारी मेल आईडी पर बुधवार को कूड़े से हो रही परेशानी साझा की। बृहस्पतिवार को पालिका तक यह जानकारी पहुंची। पालिका ने शिकायत मिलने के चार घंटे के भीतर निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाई है।
पटाल बाजार में कूड़ा एकत्र करेगा पालिका का वाहन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी की विशिष्ट पहचान पटाल बाजार में पालिका ने कूड़ा एकत्र करने को वाहन लगाया है। ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा यह वाहन हर रोज शाम सात बजे पटाल बाजार में घूमता है। कहा दुकानों में एकत्र पूरे दिन का कूड़े को वाहन में एकत्र करने की व्यवस्था बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन

कोट- ईमेल के माध्यम से तल्ला दन्या में कूड़े की शिकायत मिली थी, जिसका चार घंटे के भीतर निस्तारण किया गया। पालिका स्वच्छता को लेकर गंभीरता से काम कर रही है।
विज्ञापन

भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें