फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नंदा-सुनंदा महोत्सव में चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता

Sat, 19 Sep 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत शुक्रवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में अंतरविद्यालयी चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा एक से 12वीं तक तीन वर्गों में हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मेहंदी प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। छात्रा वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिशन इंटर कॉलेज की निदा और निहारिका क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में सिमरा प्रथम, रिमशा द्वितीय और पायल तृतीय रहीं। निर्णायक गीतांजलि सती और जोया रहीं। विजेताओं को सांस्कृतिक संयोजक विमल सती और संरक्षक हरीश लाल साह ने पुरस्कार प्रदान किए। वहां समिति अध्यक्ष गौरव भट्ट, दीपक पंत, रामेश्वर गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें