फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मौसम बदलने से बच्चों में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ा

Wed, 06 Sep 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम में बदलाव से बच्चों में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ने लगा है। चिकित्सकों के मुताबिक इन दिनों हर रोज 50 से अधिक बच्चे इस रोग से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते बच्चे वायरल बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। ऐसे में अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। बताया कि दूषित पानी इसका बड़ा कारण है। बच्चों को पौष्टिक आहार देना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति से उन्हें दूर रखना जरूरी है। बच्चों के रोगग्रस्त होने चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें