फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heli Service: देहरादून से अल्मोड़ा तक की हेली सेवा पहले दिन ही दे गई दगा, मौसम बना बाधा

Sat, 27 Aug 2022 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

शुक्रवार को निर्धारित समय सुबह 9:05 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर पंतनगर तक आया लेकिन मौसम खराब होने की वजह से अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से अल्मोड़ा तक की हेली सेवा शुक्रवार को पहले दिन ही दगा दे गई। उड़ान योजना के तहत देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अल्मोड़ा के लिए उड़ा हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा के टाटिक स्थित हेलीपैड नहीं पहुंच सका। इसकी वजह मौसम का खराब होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


हाल में ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा संचालित करने की अनुमति देने की मांग की थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पवन हंस कंपनी को इसकी अनुमति दे दी। उड़ान योजना के तहत शुक्रवार को देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है।

शुक्रवार को निर्धारित समय सुबह 9:05 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर पंतनगर तक आया लेकिन मौसम खराब होने की वजह से अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाया। जिला प्रशासन से एडीएम सीएस मर्तोलिया, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार कुलदीप पांडे और विधायक मनोज तिवारी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट आदि हेलीपैड पहुंचे थे लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचने से सभी लौट गए। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में दो यात्री थे। देहरादून से अल्मोड़ा का किराया 7700 रुपये है। हेलीकॉप्टर को डेढ़ घंटे में देहरादून से अल्मोड़ा पहुंचना था लेकिन पहले दिन हेलीकॉप्टर यात्रा पूरा नहीं कर पाया।

कम दृश्यता के कारण पिथौरागढ़ नहीं आया हेलीकॉप्टर

कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर शुक्रवार को पिथौरागढ़ भी नहीं पहुंच पाया। पिथौरागढ़ में लंबे समय से हेलीकॉप्टर का संचालन हो रहा था। पूर्व में खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को मरम्मत के लिए भेजा गया था जिस कारण कुछ समय से हेली सेवी बाधित चल रही थी। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं आया। एयरपोर्ट मैनेजर एसडीएम सदर सुंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टरनहीं आ पाया। शनिवार को हेलीकॉप्टर के आने की उम्मीद है। संवाद

क्या कहते हैं लोग

सरकार को हेली सेवा का सुचारु रूप से संचालन करना चाहिए। इससे लोगों और पर्यटकों को अच्छी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय को भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

अरुण वर्मा, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा

हेलीसेवा शुरू करने का कदम सराहनीय है। सुचारु रूप से हेली सेवा चलने पर क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। देहरादून से अल्मोड़ा हेली सेवा का कराया कम करना चाहिए।
राजेश बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा

देहरादून से अल्मोड़ा तक हेली सेवा चलाने का हम स्वागत करते हैं लेकिन किराया अधिक होने से यात्रियों की जेब भी ज्यादाढीली होगी। हेली सेवा को नियमित करना चाहिए।
कैलाश बिष्ट, अल्मोड़ा

हेली सेवा शुरू होने से अल्मोड़ा से देहरादून पहुंचने में काफी कम समय लगेगा। लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। पहले दिन हेलीकॉप्टर के अल्मोड़ा न पहुंचने से जनता निराश है।
संतोष सिंह, अल्मोड़ा

देहरादून से अल्मोड़ा तक की हेली सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई है। पहले दिन देहरादून से उड़ा हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने की वजह से अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाया है। हर शुक्रवार को हेलीकॉप्टर के अल्मोड़ा आने का रोस्टर बना हुआ है।
विज्ञापन

- गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम सदर अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें