रानीखेत में सीएम के ओएसडी पीसी नैनवाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीसी नैलवाल का यहां रानीखेत में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान हुई बैठक में नैनवाल ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने रानीखेत नगर पालिका, खेल मैदान, चिलियानौला नगर पालिका की समस्याएं उठाई और आपदा के दौरान हुए नुकसान के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर भी नैनवाल ने फीडबैक लिया। वहां पर पूर्व जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, मदन मेहरा, उपाध्यक्ष महिला आयोग ज्योति साह मिश्रा, भाजपा नेता गोपाल उप्रेती, छावनी परिषद नामित सदस्य मोहन नेगी आदि थे।